अल्मोड़ा, जून 9 -- क्षेत्र में सोमवार को तिरंगा जय हिंद यात्रा निकाली गई। वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश व राज्य में झूठ, लूट और फूट की राजनीति चल रही है। सोमवार को गुरुड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा जय हिंद यात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा चनौदा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक और बाजार क्षेत्र में निकली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों महिपाल सिंह भाकुनी, महेंद्र बोरा, मदन राना और शिव सिंह राना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। चनौदा में पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस जयहिंद तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रही है। लोकतंत्र में मजबूत वि...