शामली, जनवरी 16 -- शामली तहसील परिसर में लंबे समय से संचालित हो रहा अस्थायी कलक्ट्रेट अब अपने नवनिर्मित स्थायी भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। भैंसवाल क्षेत्र में बने आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए कलक्ट्रेट भवन में शिफ्टिंग की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी सोमवार से सभी प्रशासनिक कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। कलक्ट्रेट शिफ्टिंग को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई विभागों ने अपने-अपने कार्यालयों का जरूरी अभिलेख, फाइलें, फर्नीचर और अन्य सामान नए भवन में पहुंचाना शुरू कर दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, विभिन्न शाखाओं तथा जनसुनवाई से जुड़े कार्यालयों को पहले शिफ्ट किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रका...