भागलपुर, मार्च 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल स्तरीय साक्षरता कला जत्था का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नसरूल जमाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रजकिशोर और प्रभारी प्रधानाध्यापक नसरूल जमाल ने संयुक्त रूप से किया। अनुमंडल स्तर पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में जमालपुर की बूंद सांस्कृतिक मंच की कला जत्था टीम के विनोद कुमार बूंद, रामविलास कुमार, शशि दास, सुनील कुमार, गिरधर दास, डिंपल, खुशी, पूजा, सक्षम, अनीश आदि कलाकारों ने छात्र छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक संदेश दिया। कला जत्था की टीम के सदस्यों ने गीत, संगीत और अभिनय के माध्यम से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को पढ़ाई शुरू करने और सरकार की नीति के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.