गिरडीह, जुलाई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर झमाझम बारिश के बीच शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अल सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। बावजूद इसके शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर से गांव तक के शिवालय सावन की तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहे थे। शहर से सटे प्रमुख शिवालय अजीडीह के राउतगादी स्थित दुखिया महादेव मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। अल सुबह से श्रद्धालु दुखिया महादेव मंदिर पहुंचने लगे। भारी बारिश के बीच सोमवारी पर 7 हजार से अधिक भक्तों ने दुखिया महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां बता दें कि मंदिर के समीप ही उत्तरवाहिनी नदी है। श्रद्धालु यहीं से जल भरकर मंदिर पहुंचे और कतार में लग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.