जहानाबाद, जुलाई 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर भक्तों ने अपने अराध्य देव शिव की पूजा की। मंदिरों में घंट व मंत्रोच्चार से आसपास का इलाका भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए चार बजे भोर में ही शिवालयों के द्वार खोल दिए गए थे। साफ-सफाई व धुलाई तथा शृंगार के बाद पहले पूजारी ने भोग लगा पूजा की। फिर श्रद्धालुओं की बारी आई। श्रद्धालु ऊं नम: शिवाय सर्व विघ्ननहराय नम: के मंत्र के साथ अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की। बाबा भोले भंडारी को फूल, चंदन, धतूरा, आंक के फूल, धूप, कपूर, अगरबत्ती अर्पण कर जलाभिषेक किया। सावन की दूसरी सोमवारी पर सिद्धि और धाता योग में कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। बताया गया है कि कर्क और पुष्य नक्षत्र चंद्रमा की स्वराशि और स्व नक्षत्र होने से सोमवारी को बाबा भोलेनाथ का ...