भागलपुर, जुलाई 19 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों के आने का सिलसिला जारी है। दो दिन बाद इस सावन की दूसरी सोमवारी है। लिहाजा सोमवारी जलार्पण करने वाले कांवरियों की संख्या शुक्रवार को भी अधिक रही। शाम चार बजे तक एक लाख 12 हजार 994 कांवरियों ने गंगा तट से जल उठाया। इसमें 9 महिला सहित 445 डाक कांवरिया भी शामिल हैं। जैसे-जैसे कांवरियों की भीड़ बढ़ रही है, सुल्तानगंज में श्रावणी मेला की छटा मनोरम होती जा रही है। हर सड़क हर गली में कांवरिया हैं। पूरा सुल्तानगंज केसरियामय है। हर तरफ बोल बम के उद्घोष गूंज रहे हैं। यहां श्रावणी मेला का व्यापार भी बूम कर रहा है। स्टेशन और हाईवे से गंगा घाट तक कई दुकानें सजी हैं और इन जगहों पर कांवरियों की टोली दिख रही है। सिर्फ बिहार ही नहीं, बंगाल, झारखंड, नेपाल और अ...