बरेली, मार्च 17 -- सोमपाल शर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाफ कर खुशी मनाई। विधायक के कैंप कार्यालय पर विधायक डा. एमपी आर्य ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डा. मीनाक्षी गंगवार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार,डा. पूजा गंगवार आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। सोमपाल शर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपायों ने मिष्ठान वितरण किया। इसमें विचित्र शंखधार, डॉ. प्रसाद गंगवार, डा.जितेंद्र गंगवार, मोहित मिश्रा, अशोक शर्मा, दाताराम गंगवार, ताराचंद भास्कर, भोलानाथ सागर, लियाकत प...