पटना, जनवरी 9 -- बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के बैनर तले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने मठों, मंदिरों और धर्मशालाओं के महंथों व न्यास पदाधिकारियों से राज्य के सभी शिवालयों में अभिषेक करने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ पहुंच रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि जब प्रधानमंत्री सोमनाथ में पूजन और दर्शन करें, उसी समय बिहार के सभी शिवालयों में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की जाए। उद्देश्य यह कि यह पर्व केवल गुजरात या सोमनाथ तक सीमित न रहकर पूरे देश, विशेष रूप से बिहार में आध्यात्मिक चेतना का सामूहिक उत्सव बने। बताया कि 2026 में सोमनाथ पर हुए आक्रमण की सहस्राब्दी पूरी हो रही है। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उ...