धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपाइयों ने शिवालयों में पूजा की। विधायक राज सिन्हा ने हीरापुर डीएस कॉलोनी मोड़ स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। हज़ार वर्षों की वह श्रद्धा, जो कभी टूटी नहीं, कभी झुकी नहीं। विनाश, भय और समय के पार भी सनातन आस्था अडिग रही। मोहम्मद गजनी द्वारा किए गए सोमनाथ विध्वंस के प्रयास को आज 1000 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन सोमनाथ तब भी अटल था, आज भी अटल है और सदा अटल रहेगा। विधायक ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर धनबाद महानगर ही नहीं, पूरे देश में लोग शिवालयों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। विभिन्न शिवालयों में भाजपा के सभी कार्यकर्ता सामूहिक र...