धनबाद, जनवरी 11 -- कतरास, प्रतिनिधि। सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को नया भारत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के तहत कतरास स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने अपने इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आचार्य पिंटू पांडेय द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। इसके पश्चात भाजपा कतरास मंडल के कार्यकर्ताओं ने नर्मदेश्वर शिवालय में दीप प्रज्वलन किया। मौके पर महेश पासवान, सूर्य देव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, दिनेश उपाध्याय, विनय पासवान, सुधीर सिंह, रविंद्र विजन, मनोज गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.