रांची, जनवरी 10 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। देश के प्राचीन ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ओरमांझी के कुच्चू स्थित मां जगदंबा शिव-संकट मोचन मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव मंदिर में जन-सहभागिता के साथ पूजा-पाठ और ओंकार जप किया गया। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू शिवालय में जलाभिषेक कर मत्था टेका और उपस्थित श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के इतिहास और उसके महत्व के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। मौके पर नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो, चन्नू महतो, अमित राज, शशिभूषण, रामनाथ महतो और भानु प्रताप महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.