मेरठ, जनवरी 12 -- सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को भाजपा नेताओं ने औघड़नाथ मंदिर, धर्मेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के पर औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं ओंकार मंत्र के सामूहिक जाप से देश, समाज और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विकसित भारत, सशक्त समाज और जनकल्याण के संकल्प को और दृढ़ किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव होरिया, कैंट बोर्ड में नामित सदस्य सतीश शर्मा, अंकित सिंघल, विभोर चौधरी मौजूद रहे। उधर, राज्यसभा सांसद डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस अवसर पर बुढ़ाना गेट स्थित श्री सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ जल अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...