नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना को लेकर दिए बयान की निंदा करते हुए उन्हें फौरन बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने हमेशा सेना का अपमान किया है। पार्टी का कहना है कि अगर देवड़ा को उनके पद से नहीं हटाया जाता है, तो माना जाएगा कि उन्हें भाजपा का शीर्ष नेतृत्व का समर्थन हासिल है। इससे पहले मंत्री विजय शाह विवादित बयान दे चुके हैं। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से संबंधित वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि इसमें जगदीश देवड़ा यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि भारत की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री से पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.