मथुरा, फरवरी 4 -- गोवर्धन के सोन मंडल अंतर्गत पाली डूंगरा स्थित महाराजा कॉलेज में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजना हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-सरकार्यवाह आलोक कहा कि हिंदू समाज का जीवन अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभाव से युक्त होना चाहिए तथा व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव है। मुख्य अतिथि देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि आज हिंदुत्व की रक्षा के लिए संपूर्ण हिंदू समाज का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में सकारात्मक वातावरण बनाकर भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई, उसी प्रकार ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर भी समाज को संगठित होना होगा। उन्होंने समस्त ब्रजवासियों...