गढ़वा, मार्च 20 -- केतार, प्रतिनिधि। थानांतर्गत लोहरगाड़ा गांव निवासी शंभू चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण चौधरी की मौत सोन नदी में डूबने से हो गई। वह जाल लेकर नदी में मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान ही वह जाल में फंस गया। उससे वह बाहर नहीं निकल सका। जाल में फंसने के कारण वह नदी में डूब गया। उससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। परिजनों ने बताया कि श्रवण गांव के अन्य युवक जिंदल चौधरी के साथ कोसडीहरा गांव स्थित सोन नदी में मछली मारने गया था। मछली पकड़ने के लिए वह जाल लेकर गहरे पानी में उतरा। जहां पानी के तेज बहाव के कारण जाल में फंस गया। उसके बाद वह नदी के बाहर निकल नहीं पाया। ग्रामीणों ने बताया कि श्रवण के साथ गए युवक जिंदल ने काफी देर इंतजार करने के बाद जब वह नहीं निकला तो गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.