आरा, फरवरी 1 -- -दो शव बरामद, एक युवक की तलाश जारी कोईलवर (भोजपुर), एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के सामने पैंसठवा सोन नदी घाट पर नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो किशोर समेत तीन लोग डूब गये। देर शाम तक दो के शव बरामद कर लिये गये, जबकि एक युवक की तलाश जारी है। मृतक की पहचान हरिपुर निवासी धीरज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र लाडो और संजीव कुमार के 15 वर्षीय पुत्र गौरव के रूप में की गई है। शशि कुमार के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की खोज जारी है। यह हादसा रविवार को करीब 11 बजे दिन में तब हुआ, जब सात किशोर और युवा नहाने के लिए पैंसठवा सोन घाट पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हरिपुर गांव के सामने करीब तीन किलोमीटर दूी पैंसठवा सोन नदी घाट पर नहाने की योजना बना ये सभी घर से निकले थे। नहाने के दौरान ही एक किशोर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.