आरा, मार्च 29 -- -कोईलवर थाने के महुई चक बालू घाट के समीप मकई के खेत से मिले हथियार और गोली -पुलिस के हाथ लगी दो अवैध राइफल, 123 गोली और 38 मिस्ड फायर कारतूस -पुलिस की भनक लगते ही भाग निकले बालू तस्कर, खेत स्वामी सहित तीन पर केस -एसपी बोले : जल्द पकड़े जायेंगे अभियुक्त, टीम गठित कर की जा रही छापेमारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कोईलवर थाने की पुलिस ने सोन दियारा से बड़ी संख्या में हथियार और गोलियां बरामद की गयी हैं। हथियार और गोलियों की खेप महुई बालू घाट के समीप मकई के एक खेत में छिपाकर रखी गयी थी। मौके से दो अवैध राइफल, 123 गोली और 38 मिस्ड फायर कारतूस जब्त की गयी है। हालांकि बालू तस्कर पकड़ में नहीं आ सके। ऐसा माना जा रहा है कि बालू तस्करों की ओर से दियारा इलाके में दहशत फैलाने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.