सीवान, अगस्त 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब करीब एक महीने रह गए हैं। दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां बनाने व पूजा पंडाल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। पूजा समितियां इसकी तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई हैं। मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। पंडाल निर्माता भी इसे आकर्षक लुक देने में लगे हैं। प्रखंड के सोन्धानी बाजार में इस बार ओडिशा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारा तारिणी मंदिर के स्वरूप का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा समिति के अनुसार यहां वर्ष 1985 ई. से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां बनने वाली मूर्ति व आकर्षक पंडाल को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पूजा की तैयारियों ...