नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने सोमवार, 12 जनवरी 2026 को फिर से ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया है, क्योंकि निवेशक वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित संपत्तियों की मांग के कारण इन मेटल्स की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने का भाव पहले Rs.1,38,819 के पिछले स्तर से ऊपर खुलते हुए Rs.1,39,600 तक पहुंचा और दिन में Rs.1,42,340 तक चढ़कर नया रिकॉर्ड हाई बनाया। यानी सोने के दाम में Rs.3,521 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे जनवरी में अब तक सोने के भाव में करीब 4.7% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।चांदी की कीमत इसी तरह, चांदी के मार्च डिलीवरी वायदा ने भी जबरदस्त उछाल दिखाया। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा ने सप्ताह की शुरुआत भी Rs.15,532 प्रति किलोग्राम की तेज उछाल के साथ हुई। चांदी का भाव Rs.2,68,25...