आगरा, जनवरी 24 -- सोने व चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से सराफा कारोबारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सराफा बाजार में वर्षों पुरानी परंपराएं भी अब टूटने के कगार पर हैं। उधारी पर सोने व चांदी लेकर व्यापार करने वालों को कीमतों में वृद्धि की वजह से निराशा हाथ लग रही है। सराफा के थोक कारोबारी अब नकद पर ही सोना व चांदी की बिक्री कर रहे हैं। सराफा कारोबारियों के पास कीमतों में वृद्धि की वजह से वर्षों पुरानी गिरवी लेने के लिए लोग आ रहे हैं। जिससे सराफा कारोबारी परेशान नजर आ रहे हैं। बुधवार को सराफा कारोबारी अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि सोने व चांदी की लगातार कीमतों में वृद्धि की वजह से थोक व्यापारी उधार पर सोने व चांदी के आभूषण देने से बच रहे हैं। कीमतों में लगातार वृद्धि की वजह से सराफा के थोक कारोबारी अब किसी भी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.