लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या रोड बीबीडी के पास स्थित अनौरा कला में रिटायर इंजीनियर राजेंद्र कुमार सिंह को सर्राफ ने सोने में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का सपना दिखाया। नकली गहने थमा कर राजेंद्र से 90 लाख रुपये ठग लिए। ये पैसे उन्होंने फंड से और बेटे के नाम लोन लिए थे। इंस्पेक्टर बीबीडी थाना राम सिंह के मुताबिक राजेंद्र कुमार सिंह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि अक्तूबर 2024 में उनकी मुलाकात कठौता स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में गोल्ड लोन लेने की मंशा से गए थे। वहां उनकी मुलाकात रायबरेली रोड निवासी अरविंद से हुई। अरविंद ने बताया का अर्जुनगंज में उनका ज्वैलरी का कारोबार है। उसमें निवेश से बहुत अधिक मुनाफा होता है। राजेंद्र, अरविंद की बातों में फंस गए। अरविंद उनके पिता राजकेसर, प...