नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Gold Rate 17 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर सवा 12 बजे जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज Rs.2903 सस्ता होकर Rs.151195 प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24926 रुपये यानी करीब Rs.25000 सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 155730 रुपये पर आ गया है। वहीं, प्लैटिनम 2842 रुपये की गिरावट के साथ 61750 रुपये पर आ गया है। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड 999 बिना जीएसटी 154098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट कैरेट के हिसाब स...