नई दिल्ली, जून 3 -- Gold Silver Price 3 June: सर्राफा बाजारों आज एक बार फिर सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज जहां 282 रुपये प्रति 10 ग्राम उछली है वहीं, चांदी के भाव में 2178 रुपये प्रति किलो की उछाल दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 96962 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी के रेट 99939 रुपये पर पहुंच गए हैं। 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ आज सोना 99870 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 102937 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। इनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.