दरभंगा, अप्रैल 23 -- दरभंगा। सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो जाने से शहर के स्वर्ण व्यवसायी चिंतित हो गए हैं। उन्हें व्यवसाय कमजोर होने की आशंका सताने लगी है। आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग सोने की खरीदारी करते हैं। अब कीमत बढ़ने से व्यवसायियों को खरीदारी कम होने की आशंका सता रही है। बता दें कि अक्षय तृतीया के लिए अधिकतर व्यवसायियों ने तैयारी पूरी कर ली है। होलसेलर से स्टॉक मंगा लिया है। इसमें उनकी पूंजी फंस गयी है। अब अगर अक्षय तृतीया पर अपेक्षा के अनुरूप बक्रिी नहीं होती है तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे व्यवसायी अभी से चिंतित होने लगे हैं। शहर के जीएम रोड के स्वर्ण व्यवसायी संतोष लाठ ने इससे सहमति जतायी है। उन्होंने कहा कि सोना अभी भी ऊपर की ओर देख रहा है। इससे हम लोगों की धड़कनें बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.