नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Gold Silver Price Today 20 Feb: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी कीमतों में नरमी दिख रही है। आज 24 कैरेट सोना बुधवार के ऑल टाइम हाई 86733 रुपये से फिसल कर 86541 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी के भाव में भी गिरावट है। आज यानी 20 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 192 रुपये सस्ता होकर खुली। जबकि, चांदी 385 रुपये सस्ती होकर 97181 रुपये प्रति किलो पर खुली। यह रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किया है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 192 रुपये टूटकर 86194 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव भी अब 175 रुपये सस्ता होकर 79272 रुपये पर आ गया है। 18 कैरेट का भाव भी 144 रुपये कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.