गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता स्वर्णकार को सस्ता सोना देने का लालच देकर 12 लाख रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह में शामिल बदमाश अमरजीत की सम्पत्ति को गुरुवार को पुलिस ने जब्त कराया है। बांसगांव थाने के हिस्ट्रीशीटर अमरजीत ने अपनी पत्नी के नाम से तीन मंजिला शॉपिंग मॉल बनाया था। उसमें कई दुकानें हैं। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने प्रशासन की मदद से जब्त कराया। जब्त शॉपिंग मॉल और सामान की कीमत एक करोड़ आंकी जा रही है। 20 अगस्त 2023 को शाहपुर निवासी स्वर्णकार संतोष वर्मा के साथ जालसाजी की थी। कम कीमत में 109 सोने के सिक्के देने के लिए 12 लाख रुपए के साथ बुलाया और पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने टप्पेबाजों को पकड़ा और उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसी क्रम में गैंगस्टर अमरजीत की सम्पत्ति को पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.