अलीगढ़, सितम्बर 15 -- हरदुआगंज, (अलीगढ़) संवाददाता। हरदुआगंज में प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी की हत्या में आरोपी टाइगर गैंग के सरगना हेमू से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वह भरतपुर की डींग जेल में बंद है। न्यायालय की अनुमित के बाद एक टीम वहां भेजी गई है। 25 जुलाई को गांव कोंडरा निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी पुत्र सरदार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पांच अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर शिवा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी के विवाद में शैलेन्द्र उर्फ सोनू चौधरी के पार्टनर रहे दिनेश ने टाइगर गैंग के सरगना हेमू को ढाई लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद दिनेश व टाइगर के गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दूसरा शूटर संजू किसी अन्य मुकदमे में जमानत तुड़व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.