प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 17 -- महाठग रवींद्र नाथ सोनी से संबंधों के आरोपों पर अभिनेता सोनू सूद ने मंगलवार को अपना जवाब यूपी की कानपुर पुलिस को भेजा है। अभिनेता ने ब्लूचिप कंपनी या रवींद्र नाथ सोनी से किसी भी तरह के लेनदेन और संबंध से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह अभिनेता हैं और प्रमोशन के लिए दो बार दुबई गई थे। उनका भुगतान भी वर्ष 2022 में पूर्ण हो चुका है। प्रमोशन के बाद उनके नाम और फोटो के प्रयोग को उन्होंने गलत बताया। सोनू ने कानपुर पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जवाब देने पर सहमति जताई है। उन्होंने अपने लीगल सेल के दो अधिवक्ताओं के माध्यम से कानपुर पुलिस को यह जवाब भेजा है। दिल्ली मालवीय नगर निवासी महाठग रवींद्र नाथ सोनी ने 1000 लोगों से करीब दो हजार करोड़ की ठगी की है। इस मामले में कंपनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.