रांची, फरवरी 15 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि तुरूप फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 25वां फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सोनू ब्रदर मासू और मुंडा ब्रदर तुरूप ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, मुख्य संरक्षक आजसू नेता अतीश महतो, शशि सूर्या, अध्यक्ष सतीश महतो, सचिव सूरज रंजन, नवीन महतो, कुलदीप महतो और उज्ज्वल महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...