गया, अप्रैल 10 -- बांकेबाजार के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविरंजन कुमार (सोनू गुप्ता) को भाजपा का युवा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति ने सोनू गुप्ता को युवा मंडल अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि सोनू गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के काफी संख्या में युवा भाजपा से जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ने का काम करेंगे। सोनू गुप्ता के भाजपा का युवा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिप सदस्य कौशल वर्मा, विशाल गुप्ता, पिंटू यादव, मृत्युंजय कुमार, देवानंद सर, विजय अग्रवाल, कमलेश कुमार, गुड्डू सिंह, मंटू साव, रवींद्र बरनवाल आदि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...