रामपुर, जनवरी 17 -- मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर निषाद पार्टी के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए और हाथो में तख्ती लेकर सोनू कश्यप के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होने मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने कहा कि मेरठ जनपद में सोनू कश्यप की हत्या हुई जो कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली है। ज्ञापन देकर कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके फांसी की सजा दिलाई जाए। ज्ञापन देने वालों में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल कश्यप, बीपी सिंह तुरैहा, सुरेश कुमार कश्यप, गुड्डू कश्यप, राममोहन कश्यप, मनोज कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, ...