मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- मेरठ जनपद में युवक सोनू कश्यप को जिन्दा जलाकर मारने की घटना से आहत होकर तथा पीड़ित परिजनों को शीघ्र न्याय दिलाने व हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए सर्वसमाज के लोगों द्वारा मोरना में मुख्य मार्ग पर कैंडिल मार्च निकाला गया। अंत में मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए मौन रखा गया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में गुरुवार देर शाम सैकड़ों लोगों ने भाजपा के युवा नेता संजीव कश्यप के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। संजीव कश्यप ने बताया कि सरधना मेरठ के गांव ज्वालागढ़ में बीते पांच जनवरी को सोनू कश्यप को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। सोनू कश्यप की निर्मम हत्या से सर्वसमाज आहत है। कैंडिल मार्च निकाल रहे सैकड़ों लोगों ने सोनू कश्यप के परिजनों को तुरंत न्याय दिलाने, हत्यारों की गिरफ्तारी और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.