चक्रधरपुर, दिसम्बर 29 -- सोनुवा।सोनुवा के गोलमुण्डा लैम्पस में संचालित सोनुवा प्रखंड के धान अधिप्राप्ति केंद्र में पिछले एक सप्ताह से किसानों से धान खरीद बंद है। जिससे क्षेत्र के किसान परेशान है। उन्हें धान बिक्री के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र के फिर से चालू होने का इंतजार है। वहीं, सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बिक्री गये किसान केन्द्र के बंद होने से बैरंग वापस लौटने के लिए मजबूर हुए। इधर क्षेत्र की सबसे बड़े त्यौहार मकर व मागे परब 14 जनवरी से शुरु होने वाली है। किसानों को त्यौहार मानने के लिए कपड़े, खाद्य सामग्री व अन्य सामानों की खरीद के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। वैसे में धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान की खरीदारी बंद होने से किसान आने वाले त्यौहारों को लेकर काफी चितिंत है। इधर धान बिक्री की आस लगाये बैठे किसान धान अधिप्राप्...