चक्रधरपुर, जून 23 -- सोनुवा।सोनुवा के पनसुआँ में जंताल पूजा पर दो दिवसीय छऊ नृत्य आयोजित हुआ। रविवार को जंताल पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर गांव के देऊरी ने पूजा अर्चना कर गांव की सुख समृद्धि के साथ इस वर्ष अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल की कामना की। पूजा अर्चना के बाद छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। मौके पर मेला भी लगाया गया है। जिसमें पनसुआँ के अलावा आसपास के कई गांवों के छऊ नृत्य कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। मौके पर मेला का भी आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग जुटे। छऊ नृत्य व मेला का समापन सोमवार दोपहर के बाद होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.