चक्रधरपुर, मार्च 10 -- सोनुवा। सोनुवा के अर्जुनपुर में आज मां ग्राम देवी की प्रतिमा की स्थापना किया गया। ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना के साथ संजय नदी से ग्राम देवी पूजा स्थल तक कलश यात्रा लाया गया। इसके बाद पूजा स्थल में मां ग्राम देवी प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापना किया गया। शाम से पूजा स्थल में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। मौके पर सुनील कुमार महतो, दिनेश चंद्र नायक, संतोष महतो, नंदकिशोर महतो, कीर्तिधर महतो, अरुण कुमार महतो, दिनेश नायक, विद्याधर महतो, कुलदीप महतो, रमाकांत महतो रामेश्वर महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...