नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को सोनिया विहार पर्यटन गलियारा परियोजना की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें परियोजना से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में यमुना तट पर विकसित किए जा रहे पर्यटन गलियारे के साथ क्रूज/ फेरी सर्विस से संबंधित प्रगति, आवश्यक अनुमतियाँ, साइट सर्वे, पर्यावरणीय अनुपालन तथा निर्माण-पूर्व गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि सभी सम्बंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से प्रयास करेंगे। यमुना क्षेत्र में सभी गतिविधियाँ एनजीटी के पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित होंगी। अधिकारियों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.