पीलीभीत, अप्रैल 17 -- ईडी (प्रर्वतन निदेशालय) द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में यहां कांग्रेसियों ने विरोध जताया। टनकपुर हाईवे से कांग्रेसियों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार के कहने पर ईडी काम कर रही है। क्लीनचिट मिलने के बाद भी षड़यंत्र कर चार्जशीट लगाया जाना समस से परे हैं। आरोप है कि भाजपा हताश है और मानसिक प्रताड़ना देने काम कर रही है। कांग्रेसी नेताओं को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूण ढंग से कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, मुनेंद्र पाल सक्सेना, पुष्पा गंगवार, नरेश शुक्ला, जाहिद खान, रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.