नई दिल्ली, फरवरी 7 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि चुनावी लिस्ट में उनके नाम को लेकर की गई शिकायत राजनीतिक मकसद से प्रेरित है। इसमें उनकी तरफ से किसी भी तरह की हेराफेरी या जालसाजी का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है। सोनिया गांधी ने वकील तरन्नुम चीमा और कनिष्क सिंह के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोगने के सामने छह पेज का जवाब दाखिल किया। जज विशाल गोगने विकास त्रिपाठी द्वारा दायर रिवीजन याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। इसमें पिछले साल 11 सितंबर को दिए गए एक आदेश को चुनौती दी गई है। उस आदेश में एक मजिस्ट्रेट ने सोनिया गांधी के खिलाफ आरोपों को बेबुनियाद और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए उनकी शिकायत खारिज कर दी थी।मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दी थी याचिका जांच के निर्देश देने वाली या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.