बोकारो, अप्रैल 18 -- गुरूवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया है। यह पूरी तरह केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया काम है। भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जब-जब भाजपा के खोखले विकास के दावे बेनकाब होते हैं, तब-तब वह जांच एजेंसियो का सहारा लेकर सच्चाई को दबाने की कोशिश करती है। वक्ताओं ने कहा मामला राजनीति से प्रेरित है। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस कानूनी तरीके से लड़ेगी और हमें न्याय मिलेगा। 12 साल के पुरान...