उन्नाव, फरवरी 14 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के सोनिक रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी राजकुमार के 21 वर्षीय पुत्र विशाल के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, विशाल सोनिक रेलवे माल गोदाम पर आई मालगाड़ी से ट्रैक्टर उतारने का काम करने आए थे। सुबह लगभग 9 बजे वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के दरोगा मनोज कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार, घटना के समय माल गोदाम पर कोई मालगाड़ी उपलब्ध नहीं थी। ऐसे म...