नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Gold Silver Rate 23 Jan.: सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में आग लगी है। गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले सोना आज 4300 रुपये उछला है। वहीं, चांदी 19249 रुपये महंगी हो गई है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 328528 रुपये प्रति किलो पर पहुंचगया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 160090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी इस साल केवल 23 दिनों में 88540 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव 22233 रुपये चढ़ा है। आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 318960 रुपये प्रति किलो पर खुला। जबकि, बिना जीएसटी सोने का भाव 155428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 299711 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आ...