सीवान, जनवरी 14 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार की रात चोरों ने एक सोने-चांदी की दुकान में सेंधमारी कर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने की चोरी कर ली। चोरों ने दुकान के पीछे की लगभग 25 इंच मोटी दीवार में सुराख कर भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। दुकान में रखे दो अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने और आभूषण चुरा लिए गए। दुकानदार नीरज कुमार उर्फ सोनू ने सिसवन थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि वह सोमवार की रात दुकान बंद कर पास स्थित अपने घर में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर चोरों ने काला कपड़ा डाल दिया था और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे फुटेज नहीं मिल सका। आवेदन के अनुसार चो...