मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। पाकिस्तान में छपे जाली नोट भारत में खपाने वाले गिरोह में शामिल अबुल इनाम का सोना व्यापारी व अवैध हथियार तस्करों से सांठगांठ होने पर भी पुलिस को संदेह है। जयनगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि इस मामले में अबतक जब्त किये गये मोबाइल में अवैध हथियार सप्लाई करने से संबंधित कई अहम सबूत मिले हैं। सोना कारोबारी से भी अपराधियों का संबंध होने का प्रमाण मिला है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए मो. ताहिर के पास से बरामद मोबाइल की जांच में देशी विदेशी पिस्टल की तस्वीर देखकर पुलिस अफसर हैरान रह गये। मोबाइल में एक साथ सोना के कई बिस्किट की तस्वीरें भी देखा गया। ताहिर के मोबाइल में राशिद जमाल, हाजी मोहम्मद ओवैस की तस्वीरें भी मिली थी। दूसरे अभियुक्तों के मोबाइल में भी हथियार की तस्वीर मिली है। डीएसपी ने बताया कि सोना व्यापारी एवं हथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.