सराईकेला, फरवरी 21 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां-सीनी बाजार मुख्य मार्ग पर रायडीह के समीप सोना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य छह वर्षों बाद भी पूरा नहीं होने का मामला विधानसभा में गूंजा। विधायक दशरथ गागराई ने सदन में इसे उठाते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि सोना नदी पर पुल निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि धोखाधड़ी के एक मामले में वित्त विभाग द्वारा संवेदक को प्रतिबंधित किये जाने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। संवेदक पर लगी रोक के चलते कार्य ठप पड़ गया और अब तक पुल अधूरा है। विधायक ने नए सिरे से निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाए।

हिंदी हि...