मधेपुरा, जनवरी 21 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। सोना - चांदी के भाव आसमान छूने से सर्राफा बाजार का धंधा मंदा पड़ गया है। सोना करीब डेढ़ लाख रुपये भरी और चांदी सवा तीन लाख रुपये किलो होने के कारण शादी- विवाह के लिए गहने बनवाने के लिए भी लोगों को सोचना पड़ रहा है। ज्वेलरी की मांग कम होने के कारण सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों की चिंता बढ़ गयी है। सोना - चांदी के दाम में आए अप्रत्याशित उछाल का बाजार पर असर का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि छोटे- छोटे दुकानदारों को बोहनी करने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। मालूम हो कि कारीब एक साल पहले 10 ग्राम सोना का भाव करीब 70- 80 हजार रुपये थे। वर्तमान समय में सोना का भाव करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। करीब एक साल पहले चांदी एक लाख रुपये किलो था। वर्तमान समय में चांदी करीब सवाल तीन लाख रुपये ...