एटा, जनवरी 28 -- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आए रिकॉर्ड उछाल ने जिले के सराफा कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है। सहालगी सीजन शुरू होने के बाद भी सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थिति यह है कि शहर के 400 से अधिक शोरूम और दुकानों में ग्राहक पूरी तरह नदारद हैं। ऊंचे दामों के चलते आम आदमी की पहुंच से जेवर दूर हो गए हैं। इससे छोटे सराफा व्यापारियों एवं कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर और बाबूगंज स्थित नामचीन शोरूमों पर केवल इक्का-दुक्का ग्राहक दिखाई दे रहे हैं। शादी समारोह में शगुन के तौर पर आभूषण चढ़ाने हैं। मध्यम वर्ग के लोग, जो निवेश या शौक के लिए सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, उन्होंने पूरी तरह सराफा बाजार से दूरी बना ली है। एटा के सराफा व्यापारियों का का कहना है कि सोना-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.