नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। करिश्मा-संजय के बच्चों के बाद संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपने बेटे की कथित वसीयत की वैधता को कोर्ट में चुनौती दी है। बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय की मां रानी कपूर के वकील ने कहा कि 80 साल की बूढ़ी मां को संजय कपूर की वसीयत से जुड़े किसी डॉक्यूमेंट की जानकारी तक नहीं दी गई। इस दौरान संजय की मां ने 10 हजार करोड़ रुपए के हिस्से पर दावा जताया है। इस मामले पर बात करते हुए रानी कपूर के वकील ने आरोप लगाया कि यह सब बेहद असामान्य है। वकील ने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति तो उनकी मां की होनी चाहिए थी। इस मामले पर संजय कपूर की मां की तरफ से बोलते हुए वकील ने कहा कि उन्होंने बेटी की वसीयत को लेकर 15 ईमेल भेजे, लेकिन उनके स...