रांची, दिसम्बर 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर शाम बुंडू अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया। इसके अतिरिक्त, 220 लीटर महुआ शराब और 2.7 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं मौके से दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई सदर बी क्षेत्र के निरीक्षक की देखरेख में राहे और सोनाहातू थाना क्षेत्रों के बिरदीडीह, बांकू, कोड़ाडीह, बुसूडीह और नरसिंह-लोवाडीह जैसे गांवों में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.