रांची, फरवरी 9 -- बुंडू, संवाददाता। सोनाहातू थाना क्षेत्र में हरिहर महतो हत्याकांड में शामिल दंपति डोमाडीह निवासी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि हरिहर महतो की गुमशुदगी की जांच के दौरान संदिग्ध दंपति से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि दंपति और उनके पिता ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। हालांकि दंपति का पिता फरार है। डीएसपी के अनुसार, आरोपी महिला के साथ हरिहर महतो का अवैध संबंध था, जो हत्या का कारण बना। तीनों आरोपियों ने 31 जनवरी की शाम प्रेमिका के माध्यम से हरिहर को धोखे से बुलाया। इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गांव के पीछे कांची नदी के किनारे झाड़ियों के बीच दलदल में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.