रांची, जुलाई 14 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सारेयाद मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार झारखंड पुलिस का जवान घायल हो गया और उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह छह बजे के आसपास की है। बताया जाता है कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दंपति को सोनाहातू अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान 23 वर्षीय सीमा देवी ने दम तोड़ दिया और पति शर्मा महतो का इलाज चल रहा है। दंपति अपने गांव कोटाब से शादी समारोह निपटाकर बाइक से टाटीसिलवे जा रहे थे। शर्मा महतो टाटीसिलवे में रहता है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं अज्ञात वाहन की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.